चान्हो में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस

रांची: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को चान्हो के चोरेया में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस को जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिवस के अवसर पर जुलुस को सम्बोधित करते हुए जिप सदस्य ने शांति और भाईचारे का संदेश दिया। इस जुलुस का आयोजन अंजुमन इस्लामिया मुस्लिम कमिटी आजाद मुहल्ला, छोटी मस्जिद चोरेया के तत्वावधान में किया गया। कमिटी के सदर मो. ईसतियाक और सचिव मो. आबिद के अलावा असगर अंसारी, प्रवेज अंसारी और वसीम अकरम सहित अन्य लोग आयोजन में सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *