एचईसी मे संसदीय समिति के छह सदस्यीय टीम का तिरुचि शिवा की अध्यक्षता में आगमन की स्वागत करती है:- एचईसी मजदूर संघ

रांची : एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने कहा अब एचईसी के लिए अच्छे दिन आने की उमीद जगी है, वर्षों प्रयास के बाद आज एचईसी में संसदीय समिति का आना बहुत ही गर्व की बात है, संसदीय समिति के सदस्यों ने तीनों प्लांटों का भ्रमण किया और यहां की मशीनों की गुणवत्ता एवं कार्य क्षमता को बहुत ही करीब से देखा। और उन्होंने कहा की आप सभी अपना और अपने परिवार का मनोबल बनाए रखे। समिति प्रयास कर रही है की एचईसी का पुनरुद्धार के लिए केंद्र सरकार से पैकेज जल्द से जल्द मिले, ताकि आप और आपके परिवार खुशहाल रह सकें।

सीएमडी के एस मूर्ति के साथ सभी यूनियनों की बैठक हुई जिसमे मजदूरों के समस्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें संघ ने प्रमुखता के साथ विध्यालय मे कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के बच्चे को स्कूल फीस कम नहीं की गई थी जिसमे सीएमडी ने कहा की सभी विध्यालय प्रबंधन से बात करें, अविलंब लागू कराएं। साथ ही साथ एचईसी अस्पताल को जब पीपीपी मोड मे पारस को दिया गया तब से कर्मियों के लिए ओपीडी की सारी सुबिधाएं बंद हो गई है जिससे कर्मियों को इलाज कराने मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है उसमे सीएमडी ने निदेशकों को पारस प्रबंधन से बैठक कर अविलंब समाधान करने का निर्देश दिया। आज के बैठक मे संघ के महामंत्री रमा शंकर प्रसाद एवं सचिव विकास तिवारी के आलवे अन्य यूनियनों के प्रतिनिधि सामील हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *