झामुमो केन्द्रीय समिति की बैठक,एमएमडीआर,परिसीमन और एसआईआर मुद्दे पर चर्चा,सीएम हेमंत सोरेन ने कहा-कानूनी लड़ाई लड़ेगी सरकार

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय समिति की बैठक गुरुवार को हरमू के सोहराय भवन में हुआ। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। बैठक में एमएमडीआर,परिसीमन और एसआईआर मुद्दे पर विशेष रूप में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि जल्दीबाजी में एमडीआर बिल को संसद में लाया गया है। इससे झारखंड को बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है। झारखंड में खनिज संपदा का अपार भंडार है और इसका लाभ झारखंड के लोगों के विकास में मिलना चाहिए। लेकिन केंद्र सरकार ने इसपर सेस लगाकर झारखंड के लोगों के साथ गलत किया है। इसपर कानून बनाने से पहले राज्य सरकार के साथ बैठक कर उनका पक्ष लेना चाहिए। बिना पर्याप्त सूचना और राज्यों को विश्वास में लिये फैसले लेना संघीय व्यवस्था की भावना के अनुरूप नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस मामले को लेकर कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेगी और झारखंड के अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने से पीछे नहीं हटेगी। मुख्यमंत्री ने झारखंड के खनन क्षेत्रों से जुड़े करीब 1.36 लाख करोड़ रुपये के बकाये का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य के हिस्से और अधिकार से जुड़े इस महत्वपूर्ण मामले को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार झारखंड को उसका बकाया देने से बचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के संसाधनों से जुड़े मामलों में झारखंड को उसका उचित अधिकार मिलना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने परिसीमन और एसआईआर जैसे मुद्दे को लेकर अपनी चिंता जाहीर की। वहीं बैठक में पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने बताया कि संसद में प्रश्नकाल को खत्म कर दिया। हमलोग हल्ला करते रह गए, मेरा माइक बंद कर दिया। बीजेपी ने अपना तानाशाही से इस बिल को सदन में पास करा लिया। बीजेपी का घटिया रवैया किसी से छुपा नहीं है। विपक्ष की आवाज को दबाने का बीजेपी ने काम किया है। पाँच मिनट के अंदर कोई बिल पारित होता है किया है। बीजेपी ने इस बिल के जरिए लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह बिल झारखंड विरोधी है और जरूरत पड़ी तो आर्थिक नाकेबंदी लगाने से हमलोग पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में राज्यसभा सांसद महुआ माजी,विधायक कल्पना सोरेन,मथुरा मजतों, केन्द्रीय महासचिव बिनोद पाण्डेय,सुप्रियो भट्टाचार्य,सभी जिले के जिला अध्यक्ष,विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *