उप विकास आयुक्त ने छोटा सरले में सरना स्थल के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

खूंटी: उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने छोटा सरले, खूंटी में सरना स्थल के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण एवं स्थल सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित स्थल की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा स्थल से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को नियमानुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने 15वें वित्त आयोग मद से लानदूप एवं डोम्बारी बुरु में स्थापित पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने पाया कि उक्त पेयजल सुविधा वर्तमान में कार्यशील नहीं है। इस पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए पेयजल व्यवस्था को जल्द से जल्द चालू कराने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय लोगों को सुचारू रूप से पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि क्षेत्र में संचालित विकास एवं जनसुविधा से जुड़ी योजनाओं की नियमित निगरानी की जाए तथा जो सुविधाएं किसी कारणवश कार्यशील नहीं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कर आमजनों के उपयोग में लाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *