रांची में विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज,कई घायल

रांची: JPSC/ JSCC धांधली के खिलाफ विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। साथ ही छात्रों की तरफ से भी पुलिस पर पथराव किया गया है। इसमें कई छात्र और पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। मालूम हो कि जब छात्रों का भीड़ अनियंत्रित हो गया था तो पहले पुलिस ने उनपर वाटर केनान का प्रयोग किया। इसके बाद भी छात्र लगातार विधानसभा की तरफ बढ़ते जा रहे थे। सेकड़ों छात्र खेत के रास्ते से लगभग विधानसभा के करीब पहुँच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *