यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: धनबाद–भुवनेश्वर एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में बदलाव

रांची: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। लिंक रेक के विलंब से उपलब्ध होने के कारण ट्रेन संख्या 18404 धनबाद–भुवनेश्वर एक्सप्रेस (वाया रांची) के प्रस्थान समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

रेलवे के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली यह ट्रेन अब अपने निर्धारित समय शाम 4:00 बजे के बजाय शाम 6:00 बजे धनबाद स्टेशन से रवाना होगी। यानी ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रेन का नवीनतम समय अवश्य जांच लें और संशोधित समय के अनुसार ही स्टेशन पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि प्रस्थान समय में यह बदलाव लिंक रेक के विलंब से आने के कारण किया गया है। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए रेलवे ने सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *