15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को जमीन वितरण किया जाएगा – दिलीप जायसवाल

पटना। बिहार के भू-राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीन परिवारों को आवासीय जमीन दी जाएगी। साथ ही विभाग में लंबित मामलों के तेजी से निपटारे और शिकायतों के समाधान पर भी सरकार फोकस कर रही है।

भू-राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि जनता दरबार और सहयोग पोर्टल के माध्यम से लोगों की शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों तक राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित हुआ था, लेकिन अब व्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश तेज कर दी गई है।

मंत्री ने जानकारी दी कि 6 अगस्त को 537 अंचलाधिकारी (CO)101 DCLR और 38 ADM के साथ समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में लंबित मामलों के निपटारे, कार्यप्रणाली में सुधार और शिकायतों की संख्या को और कम करने पर चर्चा की जाएगी।

दिलीप जायसवाल ने दावा किया कि विभाग में शिकायतों की संख्या लगातार घट रही है। उन्होंने यह भी कहा कि 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीन परिवारों को आवासीय जमीन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसे उन्होंने सरकार की बड़ी पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *