जंगली मशरूम खाने से महिला समेत दो बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती
गिरिडीह : जिले के तीसरी प्रखंड में जंगली मशरूम खाने से एक महिला समेत दो बच्चे बीमार हो गए। मशरूम खाने के बाद तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी, जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया।
बताया गया कि तीनों ने घर में तैयार किया गया जंगली मशरूम खाया था। कुछ समय बाद ही विजय यादव की पत्नी गीता देवी और उनके बच्चे के पेट दर्द और उल्टी की समस्या शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें गिरिडीह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद इलाके में जंगली मशरूम के सेवन को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। बरसात के मौसम में जंगलों और आसपास के इलाकों में कई तरह के मशरूम उगते हैं, जिनमें कुछ जहरीले भी हो सकते हैं। ऐसे में बिना पहचान और विशेषज्ञ की सलाह के जंगली मशरूम का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
फिलहाल महिला और दोनों बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। चिकित्सकों की ओर से उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


