मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में डूरंड कप का उद्घाटन मैच सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संपन्न हुआ

रांची : मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 का उद्घाटन मैच सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।रांची में पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के अवसर पर खेल विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए। जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन स्टेडियम में मौजूद रहकर लगातार मॉनीटरिंग करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, प्रवेश-निर्गमन द्वारों एवं दर्शक दीर्घाओं में सघन निगरानी रखी गई।

यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं (एम्बुलेंस एवं प्राथमिक चिकित्सा केंद्र), स्वच्छता, पेयजल एवं अग्निशमन दल की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं दर्शकों के अनुकूल वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *