स्वर्ण व्यवसायियों पर बढ़ते अपराधों पर चिंता, सुरक्षा को लेकर रामगढ़ में हुई महत्वपूर्ण बैठक

रांची : रामगढ़ स्थित वर्मा कॉम्प्लेक्स में अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (रजि.), झारखंड की एक विशेष बैठक रामगढ़ जिला अध्यक्ष शंकर वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी, झारखंड राज्य स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, प्रदेश सलाहकार अरुण वर्मा सहित रामगढ़ जिला के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, समाज की एकजुटता बढ़ाने तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही राज्य में लगातार स्वर्ण व्यवसायियों के साथ हो रही लूट, चोरी, डकैती एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए प्रभावी पहल किए जाने पर चर्चा हुई। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन को और सशक्त बनाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।
बैठक में रामगढ़ जिला के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सदस्यों में मुकेश सोनी, जितेन्द्र सोनी, जवाहर प्रसाद, राजेश मधुकर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन रामगढ़ जिला महामंत्री पप्पू सोनी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सह-सचिव सतीश सोनी ने किया।
इसकी जानकारी अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (रजि.), झारखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील पोद्दार द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *