धुर्वा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटका हुआ बरामद

रांची: जिले के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी परिसर में सोमवार की देर रात एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटका हुआ बरामद किया गया है। पुलिस को घटनास्थल से मृतक की ई-रिक्शा भी बरामद हुई है। इस वजह से मामला बेहद संदिग्ध माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और पुलिस के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं, क्या व्यक्ति ने आर्थिक या पारिवारिक तंगहाली के कारण आत्महत्या की है? या फिर किसी ने उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया और ई-रिक्शा वहीं छोड़ दी?
मृतक की पहचान सूरज नायक के रूप में हुई है। वह सेक्टर-3 धुर्वा के थेथरकोचा का रहने वाला था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *