07 जुलाई मंगलवार का राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके भाग्य में क्या है..

मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।अपने ऊर्जा-स्तर को फिर से बढ़ाने के लिए पूरा आराम करें, क्योंकि थका हुआ शरीर दिमाग़ को भी थका देता है। आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की ज़रूरत है, क्योंकि आपमें क्षमता की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। ऐसे बदलाव लाएँ जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है।* उपाय :- सफेद गाय को रोटी खिलाएं हेल्थ बढ़िया रहेगी।*
वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। आज आप जिस सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहाँ आप सबके ध्यान का केन्द्र होंगे। कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम ख़ूबसूरत तोहफ़ों और फूलों से भरपूर रहेगी। इस राशि के कारोबारियों को आज कारोबार के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।* उपाय :- आर्थिक स्थिति को अच्छा रखने के लिए कांसे का दान करें, इससे बुध प्रसन्न रहता है।*
मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखिए। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। ऐसा लगता है कि कुछ समय के लिए आप नितांत एकाकी है। सहकर्मी/सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे ज़्यादा सहायता नहीं कर पाएंगे। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ़-सफ़ाई या कोई और घरेलू चीज़ इसका कारण हो सकती है।* उपाय :- गणेश जी के मंदिर में एक काला-सफेद झंडा(पताका) दान में देने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे होंगे।*
कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएँ, लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुज़ार सकते हैं।* उपाय :- आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए अस्पताल आदि में रोगी व्यक्तियों की मदद करें।*
सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। संबंधी आपके उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा उठाने की कोशिश करेंगे। चौकन्ने रहें, नहीं तो बाद में आप ठगा हुआ महसूस करेंगे। उदारता एक हत तक ही ठीक है, लेकिन अगर यह अपना दायरा पार कर ले तो परेशानी बन जाती है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।* उपाय :- शराब-सिगरेट का प्रयोग न करने से आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा।*
कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की ख़ुशक़िस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे।* उपाय :- घर में लोबान की धूप जलाना पारिवारिक सुख के लिए अच्छा रहेगा।*
तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका लुत्फ़ ले सकते हैं। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। रोमांस के लिहाज़ से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। जो भी आप आज करेंगे, आप हमेशा प्रभावशाली स्थिति में रहेंगे। यह ऐसा दिन है जब आप खुद को समय देने की कोशिश करते रहेंगे लेकिन आपको अपने लिए समय नहीं मिल पाएगा। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा।* उपाय :- सोते समय एक तांबे के पात्र में जल रखकर अगली सुबह घर के पास वाले पेड़ की जड़ में उस जल को डालने से सेहत अच्छी रहेगी।*
वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। किसी के साथ नयी परियोजना या भागीदारी वाले व्यवसाय को शुरू करने से बचें। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। जीवनसाथी के साथ थोड़ा हँसी-मज़ाक़, थोड़ी छेड़-छाड़ आपको किशोरावस्था के दिनों की याद दिला देंगे।* उपाय :- मांस, मछली, तम्बाकू, अंडा आदि तामसिक वस्तुओं का पूर्णतः त्याग करने से नौकरी व बिज़नेस में उन्नति होगी।*
धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। अपनी कोशिशों को सही दिशा दें और आपको असाधारण क़ामयाबी से नवाज़ा जाएगा। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। रिश्ते ऊपर स्वर्ग में बनते हैं और आपका जीवनसाथी आज यह साबित कर सकता है।* उपाय :- शरीर पर किसी भी तरह चाँदी धारण करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।*
मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।सेहत बढ़िया रहेगी। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। कोशिश करें की कोई आपकी बातों या काम से आहत न हो और पारिवारिक ज़रूरतों को समझें। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं और आपके बच्चे भी हैं तो वो आज आपसे शिकायत कर सकते हैं क्योंकि आप उनको पर्याप्त समय नहीं दे पाते। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।* उपाय :- हरे रंग की कांच की बोतल में जल भरकर धूप में रखें व उस जल का सेवन करने से फैमिली लाइफ में खुशियाँ बढ़ती हैं।*
कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की ज़रूरत हो सकती है। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुन्दर में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। आपका खाली वक्त आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। आज आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाक़ई स्वर्ग में बनाया जाता है।उपाय :- सफेद धोती काले किनारे वाली किसी साधु-संत को दान में देने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।_*
मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।दाँत का दर्द या पेट की तक़लीफ़ आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुक्सान हो सकता है। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौक़ा मिलेगा। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞
🌤️ दिनांक – 07 जुलाई 2026
🌤️ दिन – मंगलवार
🌤️ विक्रम संवत 2083
🌤️ शक संवत -1948
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ॠतु
🌤️ मास – आषाढ
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – सप्तमी दोपहर 01:24 तक तत्पश्चात अष्टमी
🌤️ नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद शाम 04:24 तक तत्पश्चात रेवती
🌤️ योग – शोभन दोपहर 02:31 तक तत्पश्चात अतिगण्ड
🌤️राहुकाल – शाम 04:04 से शाम 05:44 तक
🌤️ सूर्योदय – 05:13
🌤️ सूर्यास्त – 06:23
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩व्रत पर्व विवरण- 💥विशेष- सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

👉🏻 08 जुलाई अक्षय पुण्य प्राप्ति महायोग: करें यह उपाय, मिलेगा समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद⤵️

🌷 बुधवारी अष्टमी 🌷
08 जुलाई 2028 बुधवार को (सूर्योदय से दोपहर 12:21 तक) बुधवारी अष्टमी है ।
👉🏻 मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि
🙏🏻 सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।
🙏🏻 इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)

🌷 ज्योतिष शास्त्र 🌷
🙏🏻 अगर किसी व्यक्ति की कुंडली ग्रहों के दोष होते हैं तो उसे किसी भी काम में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है। घर-परिवार में दुखों का सामना करना पड़ता है। अगर कोई व्यक्ति व्यापार करता है और उसे सफलता नहीं मिल पा रही है तो गणेशजी के उपायों से सभी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। गणेशजी को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष में स्वस्तिक के उपाय बताए गए हैं।
🙏🏻 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर और दुकान में बरकत बढ़ाने के लिए स्वस्तिक के कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं…
1⃣ पहला उपाय
अगर किसी व्यक्ति का व्यापार नहीं बढ़ रहा है तो लगातार 7 गुरुवार तक दुकान या घर के उत्तर-पूर्वी कोने में हल्दी से स्वस्तिक बनाएं। स्वस्तिक बनाने से पहले उस जगह को गंगाजल से धोकर साफ कर लेना चाहिए। स्वस्तिक बनाकर उसकी पूजा करें, गुड़ का भोग लगाएं। इस उपाय से धन लाभ के योग बन सकते हैं।
2⃣ दूसरा उपाय
घर के बाहर रोज छोटी सी रंगोली बनाएं। रंगोली के साथ ही कुम -कुम या सिंदूर से स्वस्तिक बनाएं। रंगोली के साथ बनाया गया स्वस्तिक मंगलकारी होता है।
3⃣ तीसरा उपाय
मान्यता है कि घर में पूजा करते समय स्वस्तिक बनाकर उसके ऊपर भगवान की मूर्ति रखने से पूजा जल्दी सफल होती है। स्वस्तिक पर विराजित भगवान भक्त की इच्छाएं जल्दी पूरी करते हैं।
4⃣ चौथा उपाय
घर के मंदिर में स्वस्तिक बनाकर उसके ऊपर दीपक जलाएं। इस दीपक से घर में सकारात्मकता बनी रहती है।
5⃣ पांचवां उपाय
पितर देवताओं की कृपा प्राप्त करने के लिए घर में रोज गोबर से स्वस्तिक बनाना चाहिए। इससे पितर देवता प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
~ पंचांग ~

🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *