भगवान महावीर आई अस्पताल एवं राउंडटेबल, लेडीज़ सर्कल द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
रांची: भगवान महावीर हॉस्पिटल संस्थान की इकाई भगवान महावीर आई अस्पताल एवं राउंडटेबल इंडिया, लेडीज़ सर्कल के सहयोग से हातमा बस्ती कांके रोड रांची में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए सभी लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा भगवान महावीर आई अस्पताल में मुहैया करवाई जाएगी।
नेत्र जांच शिविर का आयोजन अध्यक्ष श्री संतोष जैन पाटनी, सचिव श्री पंकज सेठी, आई कमिटी के अध्यक्ष कमल विनाईक्या आदि के सहयोग से किया गया। राउंडटेबल रांची २४४ के चेयमैन इलेक्ट संदीप खेमका, एरिया चेयरमैन इलेक्ट यश वर्धित सिंह, वाइस चेयरमैन इलेक्ट पौरुष जैन, सेक्रेटरी इलेक्ट अविराज अग्रवाल, पीयूष सरावगी, एरिया सेक्रेटरी आयुष मोदी, लेडीज़ सर्कल १६९ की चेयरपर्सन इलेक्ट अंशु गुप्ता, नेहा खेमका, स्नेहा जैन, आदित्य अग्रवाल, संचित राजगढ़िया, संचित सिंघानिया, अंकित धनधारिया, नितिका मोहता, साकार मोहता, हर्ष मोदी, अंकिता मोदी ने कैम्प का संचालन किया । बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया जिसमे चालीस से अधिक लोगों ने अपने आँखो की जांच करवाई। भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रीसर्च सेंटर संस्थान, राउंडटेबल एवं लेडीज़ सर्कल की पहल पर यह कैम्प आयोजित किया गया| भगवान महावीर अस्पताल संस्थान के अध्यक्ष संतोष जैन पाटनी, सचिव पंकज सेठी है, उपाध्यक्ष गोविंद सरावगी एवं कमल विनाइकया है, सह सचिव रोहित जैन एवं अमित जैन है, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र छाबड़ा है। यह जानकारी पब्लिक रिलेशन के पौरुष जैन ने दी।
महावीर आई अस्पताल के टेक्नीशियन ने निशुल्क नेत्र जांच परामर्श दिया, एवं निशुल्क जाँच उपलब्ध कराई गई।
महावीर आई अस्पताल के टेक्नीशियन, शिवानंद प्रसाद, दुब्राज महतो एवं नर्सिंग स्टाफ़ एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रीसर्च सेंटर ( चैरीटेबल) संस्था के अध्यक्ष संतोष जैन ने बताया की संस्था द्वारा समाज कल्याण के लिए कई कदम उठाए जाते रहें हैं, जिनमे इस अस्पताल में जरूरतमंद लोगों की इलाज में आर्थिक मदद संस्था द्वारा की जाती है।
साथ ही संस्था द्वारा भगवान महावीर आई हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र जाँच एवं निशुल्क मोतियाबिंद चिकित्सा की जाती है। पिछले तीन साल में में दो हज़ार से अधिक लोगों की निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की गयी है।
राउंडटेबल इंडिया:
सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित अंतरराष्ट्रीय स्तर की संस्था राउंड टेबल इंडिया व लेडिज सर्किल द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सहयोग किया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा कई उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इसके तहत हटिया के हजाम बस्ती में पारसनाथ पब्लिक स्कूल की स्थापना संस्था द्वारा कराई गई है। साथ ही खूंटी में एन डी ग्रोवर स्कूल की स्थापना भी राउंडटेबल के माध्यम से की गई है । देश भर में राउंड टेबल ने दस हज़ार से अधिक क्लासरूम की स्थापना की है ।

