SSP और SP को तत्काल प्रभाव से हटाया गया

रांची: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु कुमार सिंह हत्याकांड मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त रुख़ अपनाया है। पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक (SP) निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के आधार पर की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *