मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार संग शिरडी में किए साईं बाबा के दर्शन, झारखंड की सुख-समृद्धि की कामना
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिवार के साथ शिरडी साई बाबा पहुंचकर साईं बाबा की पवित्र समाधि के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ बाबा की आरती में भाग लिया तथा देश और झारखंड की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की।

इस दौरान श्री शिरडी संस्थान ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर ने मुख्यमंत्री का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया और साईं बाबा का पवित्र प्रसाद भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के शिरडी दौरे को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया।



