विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

खूंटी : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिविल सर्जन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व, पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता तथा हरित वातावरण बनाए रखने हेतु सभी को जागरूक किया गया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
गोष्ठी के उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम (Plantation Drive) आयोजित किया गया तथा पर्यावरण जागरूकता हेतु रैली निकाली गई।
इस कार्यक्रम में DRCHO डॉ. शोभा किस्पोट्टा, DPM कानन बाला तिर्की, DDM-IDSP विश्वमोहन प्रसाद सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *