राजद विधायक सुरेश पासवान ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात,क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

रांची: देवघर विधानसभा क्षेत्र से राजद के विधायक सुरेश पासवान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों पर चर्चा हुई। वहीं मीडिया से बात करते विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि लंबे समय बाद  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर देवघर जिले के विभिन्न जनहित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने की आवश्यकता तथा देवघर के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को उनके समक्ष रखा। साथ ही क्षेत्र की वर्षों से उपेक्षित एवं जर्जर सड़कों के शीघ्र निर्माण की मांग भी की गई, ताकि ग्रामीणों, छात्रों एवं आम नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।
देवघर के विकास को गति देने, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा हुई। विश्वास है कि इन मुद्दों पर जल्द प्रभावी पहल होगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *