भाजपा राज्यसभा चुनाव लड़ेगी और जीतेगी,चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में हुआ फैसला
रांची: राज्यसभा चुनाव में बीजेपी मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करने की कवायद में जुट गई है। सोमवार को को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक हुई। उक्त बैठक आगामी 18 जून को राज्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में राज्यसभा चुनाव के सभी पहलुओं पर गहन चर्चा हुई।
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते पार्टी के महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में दो सीटों में एक सीटों पर बीजेपी अपना उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के प्रत्याशी पर अगली बैठक में मोडिया को जानकारी दे दी जाएगी। वहीं झामुमो के द्वारा हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका पर चुनाव आयोग को लिखे पत्र के सवाल पर श्री बाउरी ने कहा कि झारखंड में हॉर्स ट्रेडिंग शुरू किसने किया यह झारखंड की जनता जानती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को संख्या बल कम है लेकिन विधानसभा में 81विधायक हैं और वे अपनी अंतरात्मा की आवाज पर सही फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि झामुमो 56की बात करती है,क्या अभी 56एकजुट हैं। वे लोग आपस में ही लड़ रहे हैं। इसलिए हॉर्स ट्रेडिंग की बात गलत है।बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा एवं बालमुकुंद सहाय, विद्युत वरण महतो, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, श्याम नारायण दुबे,आरती सिंह, गणेश तिवारी भी उपस्थित थे।



