प्रवीण कुमार प्रकाश बने खूंटी के उप विकास आयुक्त,लिया पदभार
खूंटी: जिले के 25वें उप विकास आयुक्त में के रूप में प्रवीण कुमार प्रकाश ने सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उप विकास आयुक्त, श्री आलोक शिकारी कच्छप से कार्यभार प्राप्त किया।
पदभार ग्रहण के उपरांत उप विकास आयुक्त, प्रवीण कुमार प्रकाश ने अधिकारियों और कर्मियों से मुलाकात की तथा विभिन्न विभागीय कार्यों की प्राथमिक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत चल रहे विकासात्मक योजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। साथ हीं जिले के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता से कार्य करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की बात कही।
पदभार ग्रहण के दौरान जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।



