पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपये महंगा, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
Ranchi: खाड़ी देश में चल रहे युद्ध का असर लगातार भारत में भी देखने को मिल रहा है। भारत में इस युद्ध के वजह से पेट्रोल, डीजल और गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।आज तकड़े सुबह भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, बताया जा रहा है कि फिर एक बार पेट्रोल और डीजलके दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते दस दिनों में यह चौथी बार है जब फ्यूल प्राइस में बढ़ोतरी हुई है। इस बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है।तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद झारखण्ड में भी यह महंगा हो गया है। राँची में अब पेट्रोल की कीमत 105.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल की कीमत 100.37 रुपये हो गया है।
पेट्रोल के नए दाम
- दिल्ली: 102.12 रुपये (+2.61)
- कोलकाता: 113.51 रुपये (+2.87)
- मुंबई: 111.21 रुपये (+2.72)
- चेन्नई: 107.77 रुपये (+2.46)
डीजल के नए दाम
- दिल्ली: 95.20 रुपये (+2.71)
- कोलकाता: 99.82 रुपये (+2.80)
- मुंबई: 97.83 रुपये (+2.81)
- चेन्नई: 99.55 रुपये (+2.57)


