बीआईटी मेसरा में ग्रीन एनर्जी पर पांच दिवसीय एफडीपी संपन्न

रांची : रांची : बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा के विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) शुक्रवार को संपन्न हो गया। “इमर्जिंग कंट्रोल एंड डिजिटल टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल ग्रीन एनर्जी सिस्टम्स” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश के शिक्षकों, शोधार्थियों और उद्योग विशेषज्ञों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य समन्वयक डॉ गौरी शंकर गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।

समापन समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ सुधांशु कुमार मिश्रा ने कहा कि ग्रीन एनर्जी और डिजिटल कंट्रोल टेक्नोलॉजी भविष्य की सबसे बड़ी जरूरत हैं। कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट ग्रिड, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आईओटी आधारित तकनीकों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की।

मुख्य समन्वयक डॉ गौरी शंकर गुप्ता ने बताया कि यह पांच दिवसीय फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम था. कार्यक्रम में इमर्जिंग कंट्रोल एंड डिजिटल टेक्नोलॉजी फॉर सस्टेनेबल ग्रीन एनर्जी सिस्टम्स” विषय पर देश-विदेश के शिक्षकों, शोधार्थियों ने भाग लिया. इसी क्रम में हमलोगों ने किसान साथ एप का लॉन्च किया है.

 “किसान साथी” एप किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। इसके माध्यम से किसान बाजार भाव, खेती-किसानी और कृषि संबंधी जानकारियां कृषि वैज्ञानिकों से प्राप्त कर सकेंगे।

वहीं डॉ सुरेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का आयोजन बीआईटी मेसरा के आर एंड डी बिल्डिंग स्थित सेमिनार हॉल में हाइब्रिड मोड में किया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *