पीटीपीएस न्यू मार्केट में फिल्म वर्चस्व की हुई शूटिंग

कुर्जी फिल्म के तहत बन रही हिंदी मूवी वर्चस्व की शूटिंग सोमवार को पीटीपीएस पतरातू के न्यू मार्केट में की गई, इस शूटिंग में लीड हीरो अक्षय ओबेरॉय और लीड हीरोइन त्रिधा चौधरी ने हिस्सा लिया। पतरातू न्यू मार्केट के जनसाधारण की सहभागिता से शूटिंग का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। प्रोडक्शन मैनेजर ऋषि उर्फ़ पवन रमेश प्रसाद एवं सुनील कुमार के योगदान से हिंदी मूवी के शूटिंग का कार्य किया जा रहा है। वही वर्चस्व फिल्म के निर्देशक मनीष सिंह के अनुभव कुशलता से पतरातू और भुरकुंडा के विभिन्न लोगों को अपनी तकनीकी टीम के साथ बखूबी पर्दो में समेट रहे हैं। साथ ही पतरातू न्यू मार्केट में मिथिला मिष्ठान के भी योगदान सराहनीय है। न्यू मार्केट के विभिन्न दुकानों के अलावे पतरातू थाना भुरकुंडा मतकम्मा चौक के आसपास क्षेत्रों के साथ-साथ भुरकुंडा बाजार एवं कोयलांचल के अन्य क्षेत्रों में वर्चस्व फिल्म को फिल्माया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *