TRE-4 नोटिफिकेशन व BPSC नियमों के खिलाफ शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

पटना:  शिक्षक भर्ती  नोटिफिकेशन जारी करने व बीपीएससी नियमों में बदलाव के विरोध प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर शुक्रवार को पटना पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया।  उक्त लाठी चार्ज में  दर्जनों छात्र घायल हुए हैं। कई छात्रों के सर फट गया है। पुलिस ने महिला अभ्यर्थियों को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों  कहीं नहीं
  दिखाई दी। गौरतलब हो कि शुक्रवार को प्रदर्शनकारी शिक्षक अभ्यर्थियों का विशाल प्रदर्शन पटना कॉलेज से  शुरू हुआ।बड़ी संख्या में छात्र TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर पटना कॉलेज से बेली रोड स्थित बीपीएससी कार्यालय जा रहे थे। जहां बेली रोड प्रतिबंधित क्षेत्र है! वहां उसमें धरना जुलूस प्रदर्शन या किसी प्रकार के आंदोलन की सख्त मनाही है। दिलचस्प बात तो यह है कि
        प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर के पास ज्योंहि पहुंचे कि पुलिस ने लोहे के बेरिकेट लगाकर उनको आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों  के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। प्रदर्शनकारी काफी आक्रोशित थे। वह किसी भी कीमत पर बीपीएससी कार्यालय जाना चाह रहे थे। पुलिस द्वारा समझाने बुझाने  के बाद भी उनका उग्र तेवर कम नहीं हुआ। काफी देर तक नोक झोंक व धक्का मुक्की के बाद पुलिस ने उन्हें पीछे की ओर धकेलना शुरू किया। वहीं प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस के बेरिकेट को तोड़ दिया। लोहे के बेरिकेट को इधर-उधर गिरा
    दिया।  प्रदर्शनकारियों के उग्र होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई छात्र घायल हो गए। इसके पूर्व प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया। लाठी चार्ज के दरमियान पुलिस व बिहार रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों के सर पर डंडे से सीधा बार किया। जिससे उनके सर फट गया। महिला प्रदर्शनकारी ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस ने महिला अभ्यर्थियों को भी पिटाई कर दी। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडों से पीटा।
     पुलिस ने इस दौरान दर्जनों छात्रों को गिरफ्तार किया है। जिसमें प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के नेता दिलीप कुमार भी शामिल है। बिहार  के सीएम सम्राट चौधरी के शासनकाल में शिक्षक अभ्यर्थियों पर यह पहला पुलिसिया हमला है। जिसकी चारों तरफ निंदा की जा रही है। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने राज्य सरकार के खिलाफ इस वारदात को लेकर मोर्चा खोल दिया।
       घायल छात्रों ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक नोटिफिकेशन नहीं आया। छात्रों ने सम्राट सरकार से जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *