वर्तमान समाज में भागवत कथा व यज्ञ द्वारा मानव कल्याण होगा:स्वामी रंगनाथाचार्य
अनूप कुमार सिंह,पटना/आरा।कलयुग में अधर्म को रोकने व मानव जाति के कल्याण हेतु भागवत कथा व अध्यात्म ही उपाय है। उक्त बातें स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज ने कही!वे भोजपुर जिले अंतर्गत चरपोखरी प्रखण्ड के सोनवर्षा ग्राम स्थित देश में प्रसिद्ध श्रीतोताद्रिमठ लक्ष्मीनारायण आश्रम पर त्रिदण्डी स्वामी जी के 38 वें स्मृति महोत्सव के उपलक्ष्य में भागवत कथा में बोल रहे थे। गौरतलब हो कि गुरुवार को मठाधीश व यज्ञाधीश स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में हो रहे साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा सुनने के लिए हजारों के संख्या में हरि भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा! जहाँ अन्तर्राष्ट्रीय कथावाचक परंपूज्य दयानन्द शास्त्री जी ने तीन रत्नों की चर्चा करते हुए कहा कि जल, अन्न व सुन्दर वाणी यही तीन रत्न हैं! लेकिन कुछ मूर्ख लोग पाषाण खंड को रत्न बोलते हैं। वर्ण व्यवस्था समाज के संचालन व व्यवस्था की कड़ी है।जिसे शास्त्रों में कहा गया है कि चातुर्वर्ण्यं मया सृष्टं गुण कर्म विभागशगीता
पर वर्तमान के राजनीति ने जातीवाद के विष घोलकर हिन्दू समाज को तोड़ने का कुचक्र खेला गया है। जिससे हिन्दू समाज को बचना चाहिए! उन्होंने कहा की किसी के ह्रदय न दुखाएं!वहीं किसी मठ,सन्त या किसी दुसरे के धन न कब्जाएं!ये अधर्म का कार्य साठ हजार वर्ष तक विष्ठा के कीड़ा बनकर कष्ट भोगना पड़ता है। कथा की पूर्णाहुति के मौके पर प्रकांड विद्वान क्रांतिकारी गोविंदाचार्य अनंत पांडेय गोपी, अर्जुन शास्त्री ,रोहित पांडेय ,वैदिक कुरेश के नेतृत्व में विधिवत रूप से यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति कराया।जहां समापन के दिन पंडाल श्रद्धालुओं से भरा रहा। आए हुए हजारों भक्तों ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। इस दौरान अंतिम दिन आयोजित विशाल भंडारे में 20000 से ज्यादा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जहां लोगों के बीच लड्डू प्रसाद का विवरण किया गया।वहीं
व्यास पीठ पर कथा समाप्ति के बाद आयोजित सम्मान समारोह में अगिआंव के विधायक महेश पासवान, पूर्व उपप्रमुख पप्पू कुमार साह पैक्स अध्यक्ष कोयल शैलेश कुमार राय जिले भर से आये हुए सम्मानित जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता जिले भर के सम्मानित पत्रकार समेत गण्यमान लोगों को सम्मानित किया गया।वहीं पिछले एक सप्ताह से चले आ रहे भागवत कथा का विधिवत रूप से समापन हो गया।कथा को लेकर चारो तरफ माहौल भक्तिमय बना रहा इस आशय की जानकारी आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी चंदन कुमार ने दी



