अभिभावक संघ कोडरमा की बैठक संपन्न, निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ बनी रणनीति
झुमरी तिलैया : रविवार को झुमरी तिलैया के सामंतों पेट्रोल पंप के निकट अभिभावक संघ कोडरमा की बैठक अध्यक्ष संजय साजन की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में निजी स्कूलों की मनमानी फीस और अवैध वसूली के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया। इस बैठक में “शिक्षा अधिकार है लेकिन इसको शिक्षण संस्थान की ओर से व्यापार का एक जरिया बनाया जा रहा है। इस पर विशेष चर्चा की गई। वहीं इन सब के बीच लगातार कई स्कूलों की ओर से मनमाने ढंग से फीस की वसूली की जा रही है इसके साथ ही क्लास 1 और 2 के अलावा उससे छोटे बच्चों की किताबों के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि कर हजारों रुपए वसूले जा रहे हैं जिसका अभिभावक संघ ने पुरजोर विरोध किया। वही अभिभावक संघ की ओर से कहा गया कि आगामी दिनों में प्रशासन की ओर से इसको लेकर कड़ा रुख अपनाया जाना चाहिए ताकि अभिभावकों पर बेतहाशा वृद्धि का प्रभाव ना पड़े और छात्रों की पढ़ाई में किसी भी तरह की बाधा ना आए।
वहीं इस दौरान बैठक में संरक्षक नरेंद्र सिंह चंदेल,अध्यक्ष संजय साजन, सचिव भानु प्रताप सिंह, ऋषिकांत पाण्डेय, उपाध्यक्ष सुनील कुमार,राकेश छाबड़ा,संदीप सिन्हा,मुकेश,रंजीत यादव,नीरज कुमार,सुरेंद्र मिस्त्री,वीणा कुमारी समेत दर्जनों की संख्या में अभिभावक संघ के सदस्य मौजूद रहे।



