27 को रामनवमी शोभा यात्रा में सेवा शिविर का आयोजन
रांची : 27 मार्च को रामनवमी शोभा यात्रा मे बाबा विद्यापति स्मारक समिति के द्वारा कचहरी चौक स्थित समिति कार्यालय परिसर मे सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा. राम भक्तों का स्वागत कच्चा चना गुड़ शरबत और शीतल पेयजल से किया जाएगा. रामनवमी सेवा शिविर का उद्घाटन रांची नगर निगम के नवनियुक्त महापौर रोशनी खलखो एवं उप महापौर नीरज कुमार के हाथों होगा. इस अवसर पर समिति के द्वारा मिथिला पाग, अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं बाबा विद्यापति स्मारक समिति का मोमेंटो देकर स्वागत किया जाएगा. साथ ही साथ रामनवमी सेवा शिविर के द्वारा शोभा यात्रा में आए राम भक्तों के स्वागत के लिए कच्चा चना गुड़ और शरबत से सभी भक्तों का स्वागत किया जाएगा. इस मौके पर बाबा विद्यापति स्मारक समिति के सभी पदाधिकारी गण, एवं सभी स्वयं सेवक भक्तजन के सेवा के लिए तत्पर रहेगी। य़ह जानकारी समिति के अध्यक्ष जयंत झा ने दी.



