सरहुल पूजा महोत्सव को धूमधाम से एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर बैठक
रांची :सरहुल पूजा महोत्सव को धूमधाम से एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर बैठक रखी गई। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय सरना समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री फुलचन्द तिर्की ने की।
बैठक में केन्द्रीय सरना समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष फुलचन्द तिर्की ने कहा कि सरहुल पूजा महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए सरना संगठन एवं रांची जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रही है। पानी, बिजली, शौचालय, साफ-सफाई एवं विधि व्यवस्था दुरुस्त करने में प्रशासन लगा हुआ है।
उन्होंने समाज के लोगों से अपील की है कि गाँव से शहर तक घर-घर सरना झंडा लगाएँ और सरना स्थलों की साफ-सफाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरहुल शोभायात्रा में D.J. का प्रयोग न करें, बल्कि पारंपरिक वाद्य यंत्र जैसे ढोल, नगाड़ा और मांदर के साथ नृत्य-संगीत करें।
उन्होंने बताया कि कल 18-03-2026 को प्रेस क्लब, रांची में शाम 3:00 बजे से ‘सरहुल पूर्व संध्या’ मनाई जाएगी।
इस मौके पर केन्द्रीय सरना समिति के प्रवक्ता एंजेल लकड़ा, नंदा उराँव , सोहन कच्छप, पंचम तिर्की एवं अन्य लोग शामिल थे।



