पलामू में मॉब लिंचिंग, ग्रामीणों ने एक युवक को बैट्री चोर समझ कर पीट पीट कर मारा डाला

रांची: झारखंड के पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र में बैटरी चोरी के शक में एक युवक की ग्रामीणों द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव में एक ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी करते देख लिया।
ग्रामीणों ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया और जमकर मारपीट की।
घटना की सूचना मिलते ही पड़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के मुरमा गांव निवासी मनोज राम के पुत्र पवन राम के रूप में हुई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रविवार सुबह 8 बजे घटना की पुष्टि की गई। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *