भोजपुर जिले के सन्देश प्रखंड मुख्यालय पर सर्वदलीय धरना प्रदर्शन

अनूप कुमार सिंह,पटना /संदेश।”तारीख कि आंखों ने वो हाल भी देखा है?लम्हों ने खता की! सदियों ने सजा पाई!बिहार के भोजपुर जिले अंतर्गत संदेश प्रखंड मुख्यालय पर सर्वदलीय धरना प्रदर्शन कई दिनों से जारी है। जी हां!संदेश प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान पर नये मुख्यालय भवन के नवनिर्माण के खिलाफ हल्ला बोल किया गया है।दिलचस्प बात तो यह है कि सन्देश प्रखंड में सभी राजनीतिक दल एकजुट होकर खेल मैदान को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हो गए हैं।शनिवार को सन्देश प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान स्थल पर सर्वदलीय धरना प्रदर्शन किया गया।जहां काफी सख्या में सभी राजनीतिक दलों के नेता व सामाजिक कार्यकर्ता खेल मैदान के अस्तित्व को बचाने के लिए दृढ़ संकल्प ले लिए हैं।चौंकाने वाली बात तो यह है कि सत्ताधारी पार्टी एनडीए के वरिष्ठ नेता भी संदेश प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान को बचाने हेतु मोर्चा खोल दिया है। बहरहाल पूरे शाहाबाद में संदेश प्रखंड मुख्यालय स्थित सर्वदलीय धरना प्रदर्शन बिहार सरकार में चर्चा का विषय बना हुआ है।वहीं भोजपुर डीएम के पास संदेश प्रखंड मुख्यालय के सभी अधिकारियों द्वारा त्राहिमाम संदेश भेजा गया है।सर्वदलीय धरना स्थल पर बीजेपी के सोनू गुप्ता जेडीयू के शंभूनाथ सिंह भाकपा माले के वरिष्ठ नेता जीतन चौधरी,मनंजय सिंह यादव,संजय सिंह, सुदेश्वर यादव,संजय गुप्ता व उपेंद्र राही के अलावा काफी सख्या में सामाजिक कार्यकर्ता खेल मैदान स्थल को बचाने हेतु मोर्चा खोल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *