झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026: 48 निकायों में 23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना
रांची। झारखंड में नगर निकाय चुनाव ,राज्य के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 फरवरी को मतों की गिनती होगी।
इसबार कुल 1087 वार्ड में मतदान बुलेट नहीं बैलेट से होगा…
मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। सभी नगर निकायों में मतदान एक ही दिन संपन्न होगा।



