गोड्डा के गांधी मैदान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया ध्वजारोहण,जिलेवासियों को किया संबोधित

गणादेश,रांची: गोड्डा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और तिरंगे को सलामी अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने संविधान के मूल मूल्यों लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास और सशक्त पंचायती राज व्यवस्था ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव है।
समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस का यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *