धुर्वा से दो जनवरी से लापता दोनों बच्चे सकुशल बरामद, दो गिरफ्तार
रांची: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित मौसीबाड़ी खटाल से पिछले दो जनवरी को गायब दो बच्चे अंश और अंशिका सकुशल बरामद हो गया। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन की कुशल नेतृत्व इस मिशन में पुलिस को सफलता दिलाई है। दोनों बच्चे को रांची पुलिस की विशेष टीम ने रामगढ़ जिले के चितरपुर से बरामद किया है। साथी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।



