12 को खूंटी अनुमंडल कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन
खूंटी : राज्यपाल सचिवालय के उप सचिव सागर कुमार के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस” के उपलक्ष्य में भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी खूंटी के तत्वाधान में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन एसडीएम दीपेश कुमारी द्वारा किया जाएगा। वहीं खूंटी के लोगों से रक्तदान शिविर में आकर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने का अनुरोध किया गया है।



