2 जनवरी से लापता दो बच्चे की बरामदगी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में धरना पर बैठे लोग, एसएसपी के आश्वासन के बाद धरना से उठे लोग

रांची: राजधानी रांची के शालीमार बाजार से 2 जनवरी को अपहरण हुए 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशीका का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। तीन दिन बीतने के बावजूद बच्चों की बरामदगी नहीं होने से लोगों में गहरा आक्रोश है।
मंगलवार को प्रशासन की सुस्त कार्यशैली के विरोध में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शहीद चौक पर धरना-प्रदर्शन पर बैठे। प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द दोनों मासूम बच्चों को सुरक्षित बरामद करने की मांग की।
बच्चों के पिता सुनील यादव एक गरीब गोपालक हैं। राजद नेता गौरीशंकर यादव,राहुल यादव,कैलाश यादव सहित अन्य
समाजसेवियों ने आरोप लगाया कि यदि किसी वीवीआईपी या बड़े उद्योगपति के बच्चे का अपहरण होता, तो प्रशासन पूरी ताकत झोंक देता, लेकिन गरीब परिवार होने के कारण कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है।
धरना स्थल पर परिजन, स्थानीय लोग और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
वहीं धरना स्थल पर पहुंचे रांची के सीनियर एसएसपी राकेश रंजन ने जल्द से जल्द बच्चे को ढूंढ निकलने और इस साजिश के शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देने का आश्वासन दिया। एसएसपी ने कहा कि दो बच्चे को ढूंढने के लिए कई जिले की पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही बच्चे को हमलोग सकुशल रिकवरी कर लेंगे।
एसएसपी के आश्वासन के बाद धरना स्थल पर बैठे लोगों ने अपना धारणा समाप्त किया। साथ ही कहा कि एक दो दिनों में यदि बच्चा नहीं मिलता है तो हमलोग सीएम कार्यालय तक जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *