वार्ड 34में पाइपलाइन से नल जल योजना चालू कराने की पार्षद अरुण झा की मांग,जुडको निदेशक को दिया पत्र
रांची: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह वार्ड पार्षद अरुण झा ने वार्ड 34 में पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु नल जल योजना को गर्मी से पूर्व चालू करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने ज़ुडको निदेशक को आवेदन दिया है।
आवेदन के मुताबिक उन्होंने कहा है कि वार्ड 34में नल जल योजना के लिए पिछले पाँच वर्षों से पाइप लाईन बिछाकर अधिकतर घरों में कनेक्शन किया जा चुका है, मगर पाईपलाइन के द्वारा पानी नहीं आने के कारण गर्मी के महीना में इन इलाकों के लोग जल के एक-एक बूंद के लिए तरसते रहते हैं और पलायन के लिए मजबूर हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 34 के विभिन्न इलाकों विद्यानगर, जमुनानगर, गंगानगर, कृष्णा नगर, बजरा, टंगराटोली क्षेत्र में गर्मी के समय में पेयजल की समस्या होती है। नगर निगम के टैंकर से पानी की सप्लाई किया जाता है। गर्मी के पूर्व पाइपलाइन को चालू हो जाने से लोगों को राहत मिलेगा। उक्त इलाके में बसे हुए 70 हजार से ज्यादा लोगों के लिए आईटीआई बस स्टैण्ड के सामने बने वाटर टैंक को चालू करते हुए पानी देने की मांग किया है।



