28 को झारखंड मिथिला मंच का मिथिला पञ्चांग सह कैलेंडर विमोचन

गणादेश,रांची : झारखंड मिथिला मंच का मिथिला पञ्चांग सह कैलेंडर विमोचन रविवार को अरगोरा स्थित लेक गार्डेन  बैंक्वेट हॉल मे होगा। इसमें मिथिला के नामचीन कलाकार पंकज झा, सुश्री स्निगधा झा अपनी प्रस्तुति देंगे।  साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार द्वारा कवि गोष्ठी भी होंगे। इस कार्यक्रम मे राँची सहित राँची के आसपास रहने बाले मिथिला वासी अपने पुरे परिवार के साथ उपस्थित होंगे। उपस्थित जन के लिये मंच के तरफ से भोजन मे (मछली चावल) की व्यवस्था की गयी है। मंच के तरफ से इस कार्यक्रम मे सभी मिथिलावासियों को आमंत्रित किया गया है।

मंच के मीडिया प्रभारी संजीत झा ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड मिथिला मंच पिछले कई वर्षों से लगातार वर्ष के अंतिम महीने में मिथिला पंचांग सह कैलेंडर का विमोचन का कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है। इस कैलेंडर के लोकार्पण का लोगों को इंतजार रहता है।

उन्होंने कहा कि कैलेंडर का विमोचन मुख्य अतिथि केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा बीजेपी विधायक सीपी सिंह और नवीन जायसवाल भी उपस्थित रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *