सनकी आशिक ने प्रेमिका को मारी गोली, बनाया वीडियो,घर आकार अपनी भी जीवन लीला को किया अंत
रांची : राजधानी रांची से करीब 65 किमी दूर स्थित खलारी में शुक्रवार को एक फिल्मी दृश्य जैसा लोगों को देखने को मिला है। यहां पर एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका को बुलाया। दोनों के बीच कुछ बातचीत होने के बाद उसने पिस्तौल निकाल कर उसका खात्मा कर दिया। इसके साथ ही उसने लकड़ी का वीडियो भी बनाया। यही नहीं उस सनकी आशिक ने इस घटना को अंजाम देकर अपने घर पर उसी हथियार अपनी भी जीवन लीला को समाप्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय युवती स्थानीय निजी स्कूल में शिक्षिका है। वह शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही थी। इसी दौरान केडीएच मैदान गेट के पास पहले से मौजूद 33 वर्षीय सुनील केवट उर्फ छोटू से उसकी मुलाकात हुई। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत के बाद अचानक फायरिंग की घटना हुई, जिसमें युवती घायल हो गई। घटना के बाद युवक अपने घर चला गया, जहां उसने अपने सर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व युवक ने वीडियो भी बनाया। उस वीडियो के अनुसार लड़की ने उसे प्रेम प्रसंग के बाद धोखा दिया और शादी से इनकार कर दिया था, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया। घायल युवती का भी अस्पताल में निधन होने की सूचना है।
घटना की सूचना मिलते ही खलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। बताया जाता है कि दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से संबंध थे और हाल के दिनों में शादी को लेकर विवाद चल रहा था।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो ने कहा, “मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।”
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची भेज दिया है।



