हेमन्त सरकार में चोरी और सीनाजोरी साथ साथ :आदित्य साहू

रांची :भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जो केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र की कुव्यवस्था को उजागर करने वाली महिला कर्मचारी को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी द्वारा मिल रही धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।श्री साहू ने कहा कि राज्य में भ्रष्ट पदाधिकारी कर्मचारी राज्य सरकार के टूल किट बन गए हैं। और अपनी नाकामियों को छुपाने केलिए वे सत्ता तंत्र का धौंस भी दिखाते हैं।अनावश्यक मुकदमे में लोगों को फंसाने वक प्रयास भी करते हैं।यह चोरी और सीनाजोरी साथ साथ है।कहा कि हजारीबाग ज़िले के केरेडारी स्थित स्वास्थ्य केंद्र से कुछ दिन पहले जो वीडियो सामने आया था, उसने झारखंड की तथाकथित सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी थी।परिवार नियोजन के ऑपरेशन जनरेटर और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में टॉर्च की रोशनी में किए जा रहा था यह बेहद शर्मनाक और अमानवीय है। इससे भी ज़्यादा चिंताजनक बात यह है कि जिस साहसी महिला ने यह वीडियो बनाकर सरकार की लापरवाही और झूठी व्यवस्थाओं को उजागर किया उसी महिला को एक सरकारी कर्मचारी द्वारा डराने-धमकाने का वीडियो सामने आया है।यह अधिकारी नहीं, गुंडागर्दी करने वाले लोग हैं, जिन्हें सच बोलने वाली आवाज़ों से डर लगता है।झारखंड में आज हालात ऐसे हो गए हैं कि सच दिखाने वालों को धमकाया जा रहा है।उन्होंने मुख्यमंत्री  से इसपर संज्ञान लेने का अनुरोध किया।कहा अगर उस महिला को कोई नुकसान हुआ, खरोंच तक आई, तो भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी।भाजपा के कार्यकर्ता पूरे झारखंड में लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।कहा कि उस महिला को तत्काल सुरक्षा दी जाए,धमकी देने वाले कर्मचारी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो और केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र की उच्चस्तरीय जाँच कराई जाएकहा कि झारखंड की जनता ऐसे भ्रष्ट निकम्मे  लोगों से डरने वाली नहीं है।सच की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *