खूंटी जिले के नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्षों का पार्टी कार्यालय में हुआ स्वागत

खूंटी : जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में एक समारोह आयोजित कर खूंटी जिले के नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्षों का स्वागत पार्टी का पट्टा व पुष्प माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। समारोह में सर्व प्रथम संगठन के प्रणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तत्पश्चात सामुहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का गायन किया गया। स्वागत भाषण एवं विषय प्रवेश कराते हुए *जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि आज जिले के नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्षों का घोषणा किया जा रहा है। पूर्व के मण्डल अध्यक्षों ने संगठन के लिए बहुत ही अच्छा कार्य किया है। उनके सहयोग से ही खूंटी जिला प्रदेश से मिले कार्यों को करके अवल रहा है। संगठनात्मक दृष्टि से सभी मण्डलों में सक्रिय सदस्यों के सभी कोरम पूरा किया है। संगठन को मजबूती प्रदान करने के निमित्त बड़े मण्डलों को दो भागों में बांटा गया है। आज 9 मण्डल अध्यक्षों का घोषणा किया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने सभी निर्वाचित मण्डल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी। खूंटी जिला के *सह चुनाव प्रभारी संतोष साहू* ने मण्डल अध्यक्षों की घोषणा करते हुए कहा कि 1.रनिया मण्डल अध्यक्ष -सुशीला देवी*
2.मारंगहादा मण्डल अध्यक्ष – मुचीराय मुन्डा 3.गोविन्दपुर मण्डल अध्यक्ष – सुधीर सिंह

  1. तोरपा मण्डल अध्यक्ष – सुबोध कुमार
    5.कर्रा मण्डल अध्यक्ष – किशोर बड़ाईक
    6.मुरहू मण्डल अध्यक्ष – विजय राम*
  2. अड़की मण्डल अध्यक्ष – परशुराम दास
  3. तपकरा मण्डल अध्यक्ष- मुस्कू स्वाँसी
  4. बीरबांकी मण्डल अध्यक्ष – शिंगा पूर्ति। साथ ही प्रत्येक मण्डल से एक-एक मण्डल प्रतिनिधि भी निर्वाचित किए गए।
    कर्रा- कैलाश‌ राम, तोरपा – भागीरथ राय, अड़की – संजय सिंह मुंडा, बीरबांकी- संतोष कुमार साहू, मुरहू- सुबोध माँझी, तपकरा- अजीत कुमार राय, मरांगहदा- लदुरा मुंडा और रनिया – युवराज सिंह।
    समारोह के मुख्य अतिथि दक्षिण प्रमंडलीय के चुनाव प्रभारी माननीय गणेश मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि नये मण्डल अध्यक्षों से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। उनके नेतृत्व में खूंटी जिले के दोनों विधानसभा खूंटी और तोरपा क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा, जिससे आगामी चुनावों में सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों से पार्टी के प्रति अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाहन करने की बात कही। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री संजय साहू ने किया धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री निखिल कन्डुलना ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा, कैलाश राम, जगन्नाथ मुंडा, भागीरथ राम, बिनोद नाग जिला मंत्री मंजु देवी, गोपाल स्वर्णकार, जिला मिडिया अनुप साहू, महावीर राम, जिला सोशल मीडिया रूपेश जयसवाल, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत जिला मोर्चा अध्यक्ष क्रमश: संजय मुंडा, सीमा देवी, श्याम सोनी, संतोष त्रिपाठी, परमेश्वर प्रसाद, सुभाष हलधर, छोटराय मुंडा, मदन मोहन गोप, कलिंदर राम, सीताराम नाग, बालकिशुन महतो, सुबोध माँझी, प्रीति सिंह, सुरेन्द्र नाथ सिंह, सुदन मुंडा, विनय गुप्ता, शिवम कुमार, शंकर दास, जिला कार्यालय मंत्री राजेश महतो, किशनचंद कश्यप, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *