नितिन नबीन के बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने से झारखंड प्रदेश भाजपा संगठन में भी बदलाव की संभावना..
गणादेश,रांची : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बिहार में कई बार बीजेपी के विधायक रहे और वर्तमान में नीतीश कुमार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कमान दिया है। इससे देश ही नहीं बिहार के साथ झारखंड भाजपा संगठन पर भी आने वाले दिनों में अच्छे संकेत दिखने को मिल सकता है। नितिन नवीन को संगठन में पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने और चुनावी प्रबंधन के लिए जाना जाता है। इसका लाभ झारखंड को मिलेगा। यहां पर भाजपा सत्ता से दूर है। यहां पर संगठन को मजबूत करना और पार्टी के अंदर गुटबाजी को दूर करने में नितिन नबीन का अनुभव काम आएगा।
भाजपा को झारखंड में कमल खिलना है,इसके लिए भाजपा ने एक सशक्त और अनुभवी व्यक्ति को बिहार से उठाकर पार्टी में राष्ट्रीय फलक पर बैठाया है। इससे भाजपा को बंगाल चुनाव में तो लाभ होगा ही ,साथ में झारखंड संगठन को भी सुव्यवस्थित कर पाएंगे। ऐसे आगामी दिनों में पार्टी से जुड़ी रणनीतियों में झारखंड को विशेष प्राथमिकता मिल सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव में नितिन नबीन ने कई जिलों में दौरा कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया था और केंद्रीय नेतृत्व का संदेश सीधे जमीनी स्तर तक पहुंचाया था।



