बदल गया नाम,आज से राजभवन को लोकभवन के नाम से जाना जाएगा
रांची: झारखंड में राजभवन को अब लोकभवन के नाम से जाना जाएगा। शुक्रवार को राजभवन के मुख्य द्वार पर इसे लोकभावन अंकित करा दिया गया है। यह निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया गया था। पीएम मोदी के निर्णय के बाद पूरे देश में राजभवन का नाम बदलकर लोक भवन कर दिया गया है। इसके साथ ही झारखंड राजभवन का भी नाम झारखंड लोकभवन किया गया है। लगभग 62 एकड़ में फैले झारखंड राज भवन की स्थापना वर्ष 1930 में शुरू हुई थी और मार्च 1931 में लगभग 7 लाख रुपए की लागत से इसका निर्माण किया गया था।



