हिमालय ऑप्टिकल का बारियातू में नया स्टोर उद्घाटित

गणादेश,रांची: हिमालय ऑप्टिकल ने रांची के बारियातू में अपने नए और अत्याधुनिक स्टोर का शुभारंभ किया। यह विस्तार ब्रांड के 90+ वर्षों के सफर में एक और मील का पत्थर है। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख रविशेख कुमार और मार्केटिंग हेड जोया डे मौजूद रहीं। यह नया स्टोर रांची का दूसरा और झारखंड का आठवां स्टोर है, जो ग्राहकों को विश्वस्तरीय ऑप्टिकल सेवाएं प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नया स्टोर आधुनिक इंटीरियर, प्रीमियम डिस्प्ले और विशाल लेआउट के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे ग्राहकों को आरामदायक और बेहतरीन रिटेल अनुभव मिलता है। स्टोर में उन्नत तकनीक आधारित 360-डिग्री नेत्र परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है, जिसे अनुभवी ऑप्टोमेट्रिस्ट संचालित करते हैं। बच्चों में मायोपिया (दूरदृष्टि दोष) प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित Stellest लेंस भी यहां उपलब्ध हैं। इसके अलावा ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार कस्टम-निर्मित कॉन्टैक्ट लेंस भी प्रदान किए जाते हैं।

स्टोर की प्रमुख आकर्षणों में अगली पीढ़ी के रे-बैन मेटा एआई स्मार्ट ग्लासेस का लॉन्च शामिल है, जो हैंड्स-फ्री फोटो-वीडियो कैप्चर, वॉइस कंट्रोल और रियल-टाइम शेयरिंग जैसी सुविधाएं प्रदान करते हैं।जोया डे ने कहा कि नया स्टोर रांची के ग्राहकों को प्रीमियम आईवियर और उन्नत नेत्र देखभाल का बेहतरीन अनुभव देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *