लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने विजय जुलूस निकाला
रांची :बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा शहर में भव्य विजय जुलूस एवं जश्न का आयोजन किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़ों, आतिशबाज़ी और गुलाल के साथ कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया।प्रदेश अध्यक्ष श्री बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के नेतृत्व में पार्टी दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है और झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी अपने संगठनात्मक विस्तार को तेजी से आगे बढ़ा रही है। यह विजय जनता के भरोसे, कार्यकर्ताओं की मेहनत और युवा नेतृत्व की दिशा में बढ़ते विश्वास का परिणाम है।इस अवसर पर उमेश तिवारी, दिनेश सोनी, अभिषेक राय, अदित्य प्रधान, ममता रंजन, शिव जी कुमार, लाल बहादुर राम, रतन पासवान, उत्तम राय, विष्णु सोनी, हाफिज़ुल हसन, ज्योति हेरो, दीपिका हेरो, सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



