बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न, एक्जिट पोल में एनडीए को बढ़त

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। पहले और दूसरे चरण दोनों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। मतदान केंद्रों पर महिलाओं और युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। अधिकतर मतदाताओं ने बताया कि उन्होंने विकास, रोजगार और स्थिर सरकार के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए वोट दिया है।

चुनाव संपन्न होने के बाद एनडीए और महागठबंधन दोनों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। वहीं, दस से अधिक एजेंसियों द्वारा जारी एक्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिखाया गया है। सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का भरोसा इस बार भी बरकरार नजर आ रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस का वोट चोरी और गरीबों से जुड़ाव का अभियान असरदार साबित नहीं हुआ, जबकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का करिश्मा भी अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाया। विशेषज्ञों का कहना है कि जनता ने “कट्टा राज” और “जंगलराज” जैसे पुराने मुद्दों को ध्यान में रखकर महागठबंधन के विरुद्ध मतदान किया है। हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि यह वास्तविक पोल नहीं है। 14 को वास्तविक रिजल्ट आएगा।

अब सबकी निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी या विपक्ष वापसी करेगा। हालांकि, फिलहाल रुझान एनडीए के पक्ष में जाते दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *