भागलपुर में 35 ‘आदर्श मतदान केंद्र’ बने, मतदाताओं के स्वागत की पूरी तैयारी

भागलपुर। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन–2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और जिला प्रशासन ने मतदाताओं के सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक मतदान के लिए सारी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। मतदाताओं को आकर्षित करने और लोकतंत्र के इस महापर्व को उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य से भागलपुर जिले में कुल 35 ‘आदर्श मतदान केंद्र’ तैयार किए गए हैं।इन केंद्रों को बाकी मतदान केंद्रों से खास बनाने के लिए यहां सौंदर्यीकरण, साज-सज्जा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रत्येक आदर्श मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए शुद्ध पेयजल, रैंप, दिव्यांगजनों के लिए विशेष सहायता, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, फर्स्ट एड, सेल्फी प्वाइंट और महिला मतदाताओं के लिए विशेष काउंटर जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

आदर्श मतदान केंद्रों की परिकल्पना

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर जिले में कुछ ऐसे मतदान केंद्रों को “आदर्श” स्वरूप में विकसित किया जाता है, जहां मतदान व्यवस्था न सिर्फ सुव्यवस्थित हो बल्कि मतदाता को लोकतंत्र के प्रति प्रेरित भी करे। इन केंद्रों पर स्थानीय कलाकारों की मदद से रंगोली, झंडे, और लोक सजावट से माहौल को जीवंत बनाया जा रहा है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि भागलपुर में आदर्श मतदान केंद्रों को ‘लोकतंत्र के उत्सव स्थल’ के रूप में तैयार किया गया है। हमारा उद्देश्य यह है कि मतदाता मतदान के प्रति उत्साहित महसूस करें और गर्व से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

भागलपुर जिले के विधानसवार अनुसार आदर्श मतदान केंद्रों की सूची

152 – बिहपुर विधान सभा क्षेत्र

मध्य विद्यालय बलाहा (पूरब भाग)

मध्य विद्यालय बलाहा (पश्चिम भाग)

मध्य विद्यालय गौरीपुर (उत्तर भाग)

मध्य विद्यालय गौरीपुर (दक्षिण भाग)

राजकीय बुनियादी विद्यालय तिलघी (पूरब भाग)

153 – गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र

प्राथमिक विद्यालय देशवाली कन्या, नवगछिया (दक्षिण भाग)

लक्ष्मी कन्या मध्य विद्यालय, नवगछिया (पश्चिम भाग, कमरा नं. 01)

जी.बी. कॉलेज, नवगछिया (पूरब भाग, कमरा नं. 01)

मध्य विद्यालय उत्तर-पूर्व तेतरी (कमरा नं. 01)

मध्य विद्यालय सिमरा

154 – पीरपैंती (अ.जा.) विधान सभा क्षेत्र

मध्य विद्यालय अंतीचक (उत्तर भाग)

लीला दीपनारायण मध्य विद्यालय, पन्नूचक (उत्तर भाग)

उच्च विद्यालय ईशीपुर (पश्चिम भाग)

उच्च विद्यालय पीरपैंती (शेरमारी उत्तर भाग)

155 – कहलगांव विधान सभा क्षेत्र

मध्य विद्यालय काशिल (पश्चिम भाग)

गणपत सिंह उच्च विद्यालय, कहलगांव (पश्चिम भाग)

प्रखंड कार्यालय कहलगांव (ई-किसान भवन)

मध्य विद्यालय पाठकडीह (दक्षिण भाग, कमरा नं. 1)

मध्य विद्यालय घनश्यामचक (कमरा नं. 1)

156 – भागलपुर विधान सभा क्षेत्र

दुर्गाचरण प्राथमिक विद्यालय, आदमपुर (पूर्वी भाग)

दुर्गाचरण प्राथमिक विद्यालय, आदमपुर (पश्चिम भाग)

दुर्गाचरण उच्च विद्यालय, मशाकचक (पूर्वी भाग)

अधीक्षण अभियंता कार्यालय, डी.बी.सी. कॉलोनी, मायागंज (उत्तर भाग)

अधीक्षण अभियंता कार्यालय, डी.बी.सी. कॉलोनी, मायागंज (दक्षिण भाग)

नगर निगम कार्यालय, कोर्ट कंपाउंड (पूर्वी भाग)

नगर निगम कार्यालय, कोर्ट कंपाउंड (पश्चिमी भाग)

नवयुग विद्यालय, आदमपुर (दक्षिण-पूर्वी भाग)

नवयुग विद्यालय, आदमपुर (उत्तर भाग)

संयुक्त निदेशक, कृषि कार्यालय भवन, तिलकामांझी (उत्तर भाग)

157 – सुल्तानगंज विधान सभा क्षेत्र

आदर्श मध्य विद्यालय, सुल्तानगंज (पूरब भाग)

उच्च विद्यालय, शाहकुंड (उत्तर भाग)

उच्च विद्यालय, शाहकुंड (दक्षिण भाग)

158 – नाथनगर विधान सभा क्षेत्र

इंटरस्तरीय बालिका उच्च विद्यालय, सबौर (उत्तरी भाग, कमरा नं. 01)

इंटरस्तरीय बालिका उच्च विद्यालय, सबौर (पश्चिम भाग, कमरा नं. 01)

लोकनाथ उच्च विद्यालय, जगदीशपुर (मध्य भाग, कमरा नं. 05)

लोकनाथ उच्च विद्यालय, जगदीशपुर (दक्षिण भाग, कमरा नं. 01)

प्रखंड कार्यालय, नाथनगर (पश्चिम भाग, कमरा नं. 03)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *