रामा खलखो को प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष की कमान
गणादेश ,रांची : भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड महिला कांग्रेस संगठन में फेरबदल करते हुए महिला अध्यक्ष की कमान रामा खलखो को दिया है। रामा खलखो रांची नगर निगम में मेयर पद पर रह चुकी हैं । कांग्रेस अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सोमवार को नियुक्ति की घोषणा की।
आदेश के अनुसार रमा खलखो की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।रमा खलखो लंबे समय से कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनकी पहचान एक समर्पित समाजसेवी के रूप में रही है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में झारखंड महिला कांग्रेस और मजबूत होगी तथा संगठनात्मक स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका और सशक्त बनेगी।
\



