इंटर स्कूल एथलीट मीट 2025 और लिवेंस डे समारोह में शामिल हुईं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कहा – शिक्षा और खेल का संतुलन विद्यार्थियों के विकास के लिए जरूरी
रांची : संत अन्ना विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इंटर स्कूल एथलीट मीट 2025 का उद्घाटन राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। इस प्रतियोगिता में रांची, गुमला एवं मध्य प्रदेश प्रांत (MP Province) के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा और खेल दोनों का संतुलन बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा,खेल न केवल विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी संतुलित रखता है। लगातार पढ़ाई के बाद खेल शरीर और मन में नई ऊर्जा का संचार करता है। विद्यार्थियों का ऑल-राउंड डेवलपमेंट बेहद जरूरी है।”मंत्री ने एथलीट मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।इसके बाद मंत्री बेड़ो प्रखंड के लिवेंस एकेडमी, दिघिया में आयोजित लिवेंस डे 2025 कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नाट्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।छात्रों ने एक नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया कि “बेटियां दूल्हा और चूल्हा तक सीमित नहीं हैं” — समाज में बेटियों को बराबरी का हक दिलाने की आवश्यकता को नाटक ने प्रभावशाली ढंग से दर्शाया।इस विशेष अवसर पर रांची आर्च बिशप विंसेंट आइंद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा,फादर कॉन्स्टनट लिवेंस एक ऐसे व्यक्तित्व रहे जिनके कार्यों ने समाज को दिशा दी। साहूकारों से आदिवासी समाज की मुक्ति और जमीन संरक्षण में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज हम उन्हीं के सिद्धांतों और आदर्शों पर चल रहे हैं।”कार्यक्रम में संत अन्ना विद्यालय की सिस्टर सुजाता कुजूर, फादर विपिन कंडुलना, सिस्टर सरोज एक्का, सिस्टर मेरी टोप्पो, सिस्टर प्रभा कुल्लू, सिस्टर ललिता, कांग्रेस नेत्री सेराफिना मिंज, सरिता तिग्गा, बेरनादेत बेक, और कुलदीप कुजूर उपस्थित रहे।वहीं लिवेंस एकेडमी दिघिया के कार्यक्रम में फादर थॉमस, फादर रॉबर्ट मिंज, सिस्टर दिव्या, जिला परिषद सदस्य बेरोनिका, उप प्रमुख मुद्दसिर हक सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।



