प्रकृति,संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के संदेशों से परिपूर्ण मन की बात:बाबूलाल मरांडी

रांची: प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 127 वें संस्करण को प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुना।
बाबूलाल मरांडी ने रांची बड़ा तालाब के छठ घाट पर कार्यक्रम को सुना जबकि कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने घाटशिला में कार्यक्रम को सुना।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम एक गैर राजनीतिक संबोधन है जिसमें भारत की संस्कृति ,प्रकृति और राष्ट्रभक्ति और प्रगति की बातें समाहित रहती हैं।

श्री मरांडी ने कहा कि आज का संबोधन भी जानकारियों से परिपूर्ण और जनता को प्रेरित करने वाला था।

कहा कि प्रधानमंत्री जी का प्रत्येक माह यह विशेष संबोधन देश और दुनियां में हो रहे बदलाव ,भारत की सांस्कृतिक विरासत,युवा वर्ग के द्वारा हो रहे नए नए खोज से जनता को परिचित कराता है।

कहा कि आज के एपिसोड में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती, भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती जिसे जनजाति गौरव दिवस घोषित किया गया है कि चर्चा देश की नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों से जोड़ती है।

कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष आजादी के आंदोलन में उसका योगदान देश की युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करेगा।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू* ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम में संबोधन केवल संबोधन नहीं बल्कि देश की 140 करोड़ जनता केलिए मंत्र है। यह प्रत्येक नागरिक को भारत और भारतीयता से जोड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *