रांची जिला छठ पूजा समिति ने छठ व्रती महिलाओं के बीच पूजन सामग्रियों का किया वितरण
रांची: किशोरगंज स्थित एलपीएन पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को रांची जिला छठ पूजा समिति के द्वारा सात सौ छठ व्रतियो के बीच पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। इसमें सूप,नारियल,साड़ी,ईख और अन्य समान था। यह वितरण समिति के अध्यक्ष सूरजभान सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में निवर्तमान डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय,बीजेपी नेता रमेश सिंह,शशांक सिंह,प्रिंस कुमार,नंदकिशोर चंदेल सहित कई लोग शामिल हुए।
वहीं कार्यक्रम में संबोधित करते हुए बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक राज
ने कहा कि रांची छठ पूजा कमेटी लगातार हर वर्ष छठ व्रत करने वाली महिलाओं की सेवा में तत्पर रहती है। इसमें युवाओं की टोली हर जरूरतमंदों के बीच जाने का काम कमेटी के सदस्य जाते हैं। आज सूप और छठ सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। वहीं
बीजेपी नेता रमेश सिंह ने कहा कि सनातन का सबसे बड़ा महापर्व छठ है। इसमें रांची छठ पूजा समिति लगातार सेवा कर रही है। निवर्तमान डिप्टी मेयर
संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि रांची जिला छठ पूजा समिति पिछले 15दिनों से तालाबों की सफाई में लगा रहा और आज छठ व्रत करने वाली महिलाओं के बीच पूजन सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। यह बहुत ही सेवा का कार्य है।
उन्होंने कहा कि छठ पूर्व जितना बिहार में उतना झारखंड में भी होता है। इसमें सबसे अधिक लोगों की सहभागिता होता है। यह पूजा सफलता ओर सद्भावपूर्वक संपन्न हो रहा है।
वहीं रांची जिला छठ पूजा समिति के अध्यक्ष सूरजभान सिंह ने कहा कि हमलोग पिछले आठ वर्षों से लगातार समाज में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को छठ पूजन सामग्रियों का वितरण करते आ रहे हैं। इसके अलावा रांची जिले के 110 छठ घाटों में समिति का कार्यकर्ता तैनात रहता है। छठ व्रती महिलाओं को कोई परेशानी नहीं हो इसका ख्याल रखा जाता है।
सूरजभान सिंह ने कहा कि इस कार्य में समिति के सभी सदस्य एक्टिव रहते हैं और इसमें समाज के अभी लोगों का सहयोग भी मिलता है। यह सेवा का कार्य है और इससे मन में शांति मिलती है।



