कुड़मी-महतो की नजर आदिवासी आरक्षित सीट पर है :डब्लू मुण्डा

गणादेश,रांची : कांके रोड सरना समिति के बैनर तल्ले सैकड़ो की संख्या में महिला”पुरूष,बच्चे,आदिवासी बचाओं मोर्चा एवं विभिन्न आदिवासी संगठन के तत्वाधान में आयोजित आदिवासी हुँकार महारैली,प्रभात धारा मैदान धूर्वा में शामिल हुए।
कांके रोड सरना समिति का अध्यक्ष डब्लू मुण्डा ने कहा कि आज कुड़मी/कुरमी(महतो) लोग आदिवासी बनने के लिए इतने अकबका गये है की उन्हे नियम,कानून,संविधान,संवैधानिक संस्था,न्यायलय किसी का बात नही मान रहे है।
कांके रोड महिला सदस्य आशा देवी ने कहा कि कुड़मी सामुदाय झारखण्ड बनने से पहले कभी आदिवासी सुची में शामिल होने की मांग नही करते थे आज अचानक क्यूँ वे आदिवासी बनने चाहते है इसके पीछे बहूत बड़ा षड्यंत्र है।इस आदिवासी हूँकार महारैली में मुख्य रूप से कांके रोड सरना समिति के सक्रिय महिला सदस्य सीमा देवी,भेजन्नी देवी,मोनिका मुण्डा,बीना पहनाईन,निषा देवी,सधन देवी,झानों पहनाईन,रंजीता पहनाईन,संध्या देवी,मुन्नी मुण्डा,अलका देवी,मालती देवी,सलाहकार प्रकाश टोप्पो,कार्यकारी अध्यक्ष शशी मुण्डा,सचिव रंजीत पहान,सतिश खलखो,राजेश टोप्पो इत्यादि सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *